भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अगस्त, 2023 की मध्यरात्रि को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत, एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को चिकित्सा सहायता के लिए सुरक्षित निकाला। मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच और अंधेरी रात में उन्हें सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई।
मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को यह सूचना मिली कि रिसर्च पोत में सवार चालक दल में शामिल यिन वेइगयांग नाम व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता देने की आवश्यकता है। चीन से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज के साथ तुरंत संवाद कायम किया गया और आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह प्रदान की गई।
उन्हें तत्काल सुरक्षित निकाले जाने और बाद में चिकित्सा सहायता के लिए सर्वोत्तम संभव विकल्पों पर विचार करते हुए, मरीज को सीजी एएलएच एमके-III द्वारा एयरलिफ्ट किया गया, और प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें आगे के चिकित्सा प्रबंधन के लिए जहाज के एजेंट के पास स्थानांतरित कर दिया गया।
रात के अंधेरे में सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा किए गए त्वरित ऑपरेशन ने समुद्र में एक विदेशी नागरिक के बहुमूल्य जीवन को बचाने में सक्षम बनाया, जिससे भारतीय तटरक्षक बल की “वी प्रोटेक्ट” के आदर्श वाक्य के रूप में संकल्प की पुष्टि हुई।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment