Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक बल ने खंबात की खाड़ी में एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका से गंभीर रूप से घायल मछुआरे को सुरक्षित निकाला

भारतीय तटरक्षक स्टेशन पिपावाव ने 03 अप्रैल, 2024 को खंबात की खाड़ी में तट से 50 किलोमीटर दूर, पुष्कर राज नामक एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका से 37 साल के गंभीर रूप से घायल मछुआरे को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक इंटरसेप्टर (घुसपैठ विरोधी) नौका सी-409 को भेजा गया और समुद्री बचाव उपकेंद्र, पीपावाव ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई स्थल पर पहुंचने पर इंटरसेप्टर नौका ने भारतीय मत्‍स्‍य नौका के साथ संपर्क किया और बताया गया कि मछुआरे के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है तथा उसका टखना अलग हो गया है। मरीज को इंटरसेप्टर बोट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। भारतीय तटरक्षक बल के चिकित्‍सा दल ने घायल मछुआरे का प्राथमिक उपचार किया और बाद में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.