Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय नई दिल्ली में बैठक हुई

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक 23 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। यह समुद्री सीमा से परे होने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने के सहयोगात्मक प्रयासों और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बैठक में चर्चा का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राकेश पाल ने किया। रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक अधिकारी कमांडिंग कर्नल अब्दुल अजीज मोहम्मद अली अल जाबरी ने किया।

इस बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, क्रॉस शिप यात्रा, सी-राइडर कार्यक्रम को लागू करने, प्रदूषण रिपोर्टिंग केंद्रों और अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं के बीच पेशेवर संबंध स्थापित करने के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने समुद्री चुनौतियों से निपटने में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे क्षेत्र में समुद्री संरक्षा और सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाया जा सके।

आरओपीसीजी प्रतिनिधिमंडल और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की 25 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित करने की योजना बनाई गई है, ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अंतर्गत भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं से अवगत कराया जा सके।

The post भारतीय तटरक्षक और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय नई दिल्ली में बैठक हुई appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

1 hour ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

2 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

2 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.