Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने NMHC में गैलरी का निर्माण करने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC), जिसका निर्माण लोथल (गुजरात) के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में किया जा रहा है, में “ भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक का उद्भव” विषय-वस्तु पर एक गैलरी की योजना बनाने, विकास, निर्माण तथा प्रारंभ किए जाने के लिए 02 जुलाई, 2023 को गांधीनगर में भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना तथा इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उवर्रक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक की उपस्थिति में किया गया। अपर महानिदेशक राकेश पाल, पीटीएम, टीएम सहित भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

केंद्र सरकार पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के तत्वाधान में लोथल (गुजरात) के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में राष्ट्रीय सामुद्रिक विरासत परिसर (एनएमएचसी) का निर्माण कर रही है। एनएमएचसी परियोजना के लिए आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मार्च 2019 में रखी गई थी।

इसमें एक सामुद्रिक संग्रहालय, लाईट हाउस संग्रहालय, सामुद्रिक थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क सेंटर शामिल होंगे। एनएमएचसी भारत की सामुद्रिक विरासत के बारे में जागरूकता का प्रसार करने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए एक शिक्षा और मनोरंजन वाले दृष्टिकोण को अपनाते हुए प्राचीन से आधुनिक समय तक देश की सामुद्रिक विरासत को प्रदर्शित करेगा।

इसमें हड़प्पायुगीन ढ़ांचा और जीवनशैली रिक्रिएट करने के लिए लोथल मिनि रिक्रिएशन; 4 थीम पार्क–मेमोरियल थीम पार्क, मेरिटाइम एवं नेवी थीम पार्क, क्लाइमेट थीम पार्क और एडवेंचर तथा एम्यूजमेंट थीम पार्क; हड़प्पा के समय से शुरू आज तक की भारत की सामुद्रिक विरासत को रेखांकित करती हुए 14 गैलरी; राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की विविध सामुद्रिक विरासत को प्रदर्शित करता हुआ तटीय राज्य पवेलियन आदि जैसी कई नवोन्मेषी और अनूठी विशेषताएं शामिल रहेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.