Categories: News-Headlines

भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) ने 19वें एशियाई खेलों के लिए विशिष्ट रूप से डिजाइन की गई औपचारिक पोशाक और खिलाड़ी किट का अनावरण किया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार (5 सितंबर) को भारतीय दल के लिए आधिकारिक औपचारिक पोशाक और खेल किट का अनावरण किया। यह दल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित होने वाले आगामी 2022 एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होगा।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित विदाई समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, आईओए अध्यक्ष और प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (पुरुष), सविता पुनिया (महिला), शूटिंग खिलाड़ी lमनु भाकर और 2018 एशियाई खेलों के शॉटपुट स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर और कई अन्य प्रतिस्पर्धाओं के खिलाड़ियों द्वारा किया गया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा संकल्पित और विशिष्ट रूप से डिजाइन की गई औपचारिक पोशाक में महिलाओं के लिए खाकी बनावट वाली साड़ी और पुरुष खिलाड़ियों के लिए खाकी कुर्ता शामिल है।

पुरुष एथलीटों के लिए बंद गला जैकेट और महिलाओं के लिए हाई नेक ब्लाउज को भारतीय रूपांकनों और प्रिंटों के माध्यम से सहज रूप से सर्वोत्कृष्ट भारतीय परिधानों के रूप में तैयार किया गया है, जो वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परिधान कला का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह परिधान अपने डिजाइन में प्रकृति को आत्मसात करते हैं, जो स्थिरता को दर्शाते है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं है; यह हमारे एथलीटों के लिए गौरव और पहचान का प्रतीक है। यह यूनिफॉर्म गर्व के साथ भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतिनिधित्व करती है और देश की विविध विरासत और डिजाइन क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम अपने युवाओं और नये भारत के प्रतिनिधित्व के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन को सुनिश्चित करते हुए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदकों की संख्या के साथ स्वदेश लौटेगी। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपने युवा खिलाडि़यों के साथ खड़े होते हुए उनका उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

इस दल के खेल परिधान को अधिकारिक प्लेइंग किट भागीदार, जेएसडब्ल्यू इंस्पायर द्वारा तैयार किया गया है और खेल वस्त्र के डिजाइन को कश्मीर के प्रतिभाशाली डिजाइनर आकिब वानी द्वारा तैयार किया गया है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी डिजाइन की है। यह देश के विविध कला रूपों से प्रेरित है जो भारत को परिभाषित करने वाली अद्वितीय विविधता और एकता को प्रतिबिम्बित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक एथलीट मैदान पर अपने गृह राज्य के वस्त्र का कुछ अंश अपने साथ लेकर जाए।

आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि उन्हें आशा है कि दल का प्रत्येक सदस्य भारत को गौरवान्वित करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करेगा, उन्होंने कहा कि हमने 2022 एशियाई खेलों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा की है और हमें प्रसन्नता है कि भारत 634 एथलीटों का अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है। हमारा मानना ​​है कि इस टीम में भारत को सर्वाधिक पदक दिलाने की भी क्षमता है।

उन्होंने कहा कि आईओए में, हमने अपने एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता को बनाए रखने और उनकी बेहतर तरीके से देखभाल को सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

33 सदस्यों के साथ, रोइंग में एथलेटिक्स के बाद सबसे बड़ी यूनिट है जो पदक पर दावा पेश करने के लिए हांगझू जा रही है। इस बीच, इस आयोजन की आधिकारिक शुरुआत के साथ ही 15 सदस्यीय ईस्पोर्ट्स टीम भी एशियाई खेलों में शामिल होगी।

2018 में आयोजित एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में भारतीय दल ने 16 स्वर्ण सहित कुल 70 पदक जीते थे।

जेएसडब्ल्यू इंस्पायर, रिलायंस फाउंडेशन, अदानी स्पोर्ट्सलाइन और सैमसोनाइट 2022 एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया के प्रमुख प्रायोजक हैं, जबकि बोरोसिल, स्केचर्स, अमूल, एसएफए, आईनॉक्स ग्रुप और द लीला पैलेस होटल और रिसॉर्ट्स सहयोगी प्रायोजक और भागीदार के रूप में जुड़े है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए ) शासी निकाय है जो अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ), एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) और राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के संघ (एएनओसी) का एक संबद्ध सदस्य है। 1927 में स्थापित, आईओए को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह भारत में खेल प्रशासन और एथलीटों के कल्याण के विभिन्न पहलुओं का प्रबंधन करता है और ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और आईओसी, सीजीएफ, ओसीए और एएनओसी के अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों में भाग लेने वाले एथलीटों या टीमों के प्रतिनिधित्व की देखरेख भी करता है। आईओसी और ओसीए के सदस्य के रूप में, आईओए का प्राथमिक मिशन देश में ओलंपिक खेलों का विकास, प्रचार और सुरक्षा करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

27 minutes ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

27 minutes ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

27 minutes ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

27 minutes ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

27 minutes ago

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More

27 minutes ago

This website uses cookies.