कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने सात साल में देश को बर्बाद कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं हिंदू हूं।’’ यहां ‘महंगाई हटाओ रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,‘‘ यह देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है। देश में महंगाई है, दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।’’ हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ मैं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं हिंदू हूं।’’ उन्होंने कहा कि हिंदू वह है जो किसी से नहीं डरता जो सबको गले लगता है। उन्होंने कहा कि देश से ‘हिंदुत्ववादियों को वापस निकालना है हिंदुओं का राज लाना है।’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने देश को सात साल में बर्बाद कर दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment