भारतीय जनता पार्टी, त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नई सरकार के गठन के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी-आईपीएफटी गठबंधन ने 32 सीटें जीती हैं जो कि 60 सदस्यों की विधानसभा में बहुमत के 31 के आंकड़े से एक अधिक है। निर्वाचन आयोग द्वारा कल घोषित परिणामों के अनुसार पहली बार चुनाव लड़ रही तिपरा मोथा पार्टी ने 42 उम्मीदवार खड़े किए जिनमें से 13 सीटों पर उसे विजय मिली। तिपरा मोथा पार्टी सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 11 सीटें जीती जबकि कांग्रेस को तीन सीट पर विजय मिली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में वाम मोर्चा ने 47 उम्मीदवार खड़े किए थे जबकि कांग्रेस के लिए 13 सीटें छोड़ी थी।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी इंडिजिनियस फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने दक्षिणी त्रिपुरा में जोलियाबाड़ी सीट पर जीत दर्ज की। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस ने धुंआधार प्रचार किया लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल सकी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मुख्यमंत्री डॉक्टर मानिक साहा सहित उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी रतनलाल नाथ और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक विजयी रहीं। डॉक्टर साहा ने ट्वीट में प्रधानमंत्री के प्रति मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की विजय प्रधानमंत्री के विकास लक्ष्यों में जनता का विश्वास प्रदर्शित करती है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment