Categories: News-Headlines

भाजपा ने महाराष्‍ट्र में विधायक दल का नेता चुनने के लिए निर्मला सीतारामन और विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाया

महाराष्‍ट्र में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी को पार्टी का केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है। ये प्रेक्षक भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी करेंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा।

महाराष्‍ट्र में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीटों के साथ 288 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटें मिली हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

3 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

3 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

3 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

3 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

3 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.