भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी की सफाई में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई के झूठे दावे किए हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के साथ छठ पूजा से पहले कालिंदीकुंज घाट पर यमुना में प्रदूषण के स्तर का जायजा लिया, जहां उन्हें पानी पर जहरीले झाग की मोटी परत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीले झाग को हटाने के लिए कुछ लोगों ने नदी में एक बहुत ही जहरीला रसायन डाला था, जो उन्हें देखते ही भाग निकले। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को फोन किया और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया।
इस बीच, भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केवल यमुना में प्रदूषण के स्तर को कवर करने के लिए केवल गाजीपुर लैंडफिल साइट का ही दौरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम कचरा प्रबंधन पर अच्छा काम कर रहा है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment