भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित बिटकॉइन घोटाले पर पर्दा डाले जाने के कांग्रेस के आरोपों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।
बेंगलुरु पुलिस ने भी इस मामले की जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किया है।
भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रवक्ता गणेश कार्णिक ने एक बयान में कहा कि किसी प्रकार का कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए इस घोटाले में किसी के शामिल होने का कोई भी सवाल एक विकृत कल्पना है। ’’
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश का सबसे बड़ा बिटकॉइन घोटाला हुआ है और राज्य की भाजपा सरकार इस पर पर्दा डाल रही है। विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बिटकॉइन घोटाला बड़ा है, लेकिन बिटकॉइन घोटाले पर पर्दा डालना इससे भी बड़ा है। क्योंकि इससे किसी के अहंकार पर पर्दा डालना है।’’ कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बिटकॉइन घोटाला है। इसके तार 14-15 मुल्कों से जुड़े हैं। इस मामले में हर चीज पर पर्दा डालने के षड्यंत्रकारी प्रयास किए गए। एनआईए और दूसरी एजेंसियों को अंधेरे में रखा गया। कर्नाटक की भाजपा सरकार इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।’’
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment