भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह सैनी ने आज पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नायब सिंह सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी जी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment