Categories: News-Headlines

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार और राज्य की महायुति सरकार वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में 50 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले हैं, और एक करोड़ 25 लाख से अधिक घरों को हर घर जल योजना के तहत पाइप से पानी का कनेक्शन मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में सात करोड़ से अधिक वंचित लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, और पीएम आवास योजना के तहत सात लाख से अधिक पक्के घर बनाए गए हैं।

किसानों के लिए केंद्र सरकार और महाराष्ट्र में महायुति सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पीएम किसान योजना और नमो शेतकारी योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने महायुति गठबंधन के दोबारा सत्ता में आने पर इस सहायता को बढ़ाकर 15 हजार रुपये सालाना करने का वादा किया। उन्होंने इथेनॉल मिश्रण और प्याज खरीद में सुधार जैसी विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें सरकार ने किसानों के लाभ के लिए लागू किया है।

अटल सेतु, वधावन बंदरगाह, समृद्धि महामार्ग और मुंबई मेट्रो जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इन परियोजनाओं को रोकने के लिए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज धुले में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

52 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.