Categories: News-Headlines

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज उत्‍तरप्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में उनकी पार्टी की सरकार ने घोषणापत्र में किए गए लगभग 90 प्रतिशत वादे पूरे कर लिये हैं। अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार 300 सीटें पार करेगी।

लखनऊ में राज्य के लिए भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने राज्य के लोगों से मोदीजी और योगीजी को एक और मौका देने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्‍व में राज्य में बदलाव की लहर आई है, इसमें सरकार लोगों के लिए काम कर रही है, न केवल एक परिवार या जाति के लिए।

विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्‍तरप्रदेश में भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि सरकार एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि सबसे गरीब लोगों के लिए काम करती हैं।

मंदिर के मुद्दे पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस पीढ़ी ने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, लेकिन यह अब एक वास्तविकता है। उन्होंने पहले की सरकारों और मौजूदा योगी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि अब महिलाएं सुरक्षित हैं और शाम के बाद भी आसानी से घूम सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कैराना जैसी जगहों से लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर रहे थे, वे अब खुद पलायन कर गए हैं।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लखनऊ में अपने एक दिन की यात्रा के दौरान अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.