Categories: News-Headlines

भाजपा के भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री बनेंगे

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे। आज जयपुर भाजपा मुख्‍यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा विनोद तावड़े और सरोज पांडे बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका वरिष्ठ विधायक किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर समेत सभी ने समर्थन किया।

भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं और पहली बार सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं। भजनलाल शर्मा लम्बे समय से प्रदेश महामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। भजनलाल शर्मा के अलावा दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

दिया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर से जबकि बैरवा दूदू से विधायक हैं। अजमेर उत्तर से विधायक चुने गये वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजन लाल शर्मा ने पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश की जनता को सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया।

विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

14 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

14 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

14 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

14 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.