भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि राज्यों और केंद्र में भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए जनता दूसरी पार्टियों की तुलना में भाजपा को चुनती है। जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास संबंधी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जेपी नड्डा ने लोगों से अपील की कि वे देश के समग्र विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करे।
जेपी नड्डा ने पूर्व सैनिकों के समूह को भी संबोधित किया और उनमें से कुछ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्ष में पूर्व सैनिकों के लिए और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात पिछले आठ वर्ष में आठ गुना बढ़ा है।
भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी उन 14 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां वह पिछला लोकसभा चुनाव हार गई थी। इनमे से गाजीपुर संसदीय सीट बहुत महत्वपूर्ण है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता मनोज सिन्हा यह सीट मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से हार गए थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment