Categories: News-Headlines

ब्रिटेन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों से 48 घंटों में देश छोड़ने के लिए कहा

ब्रिटेन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों से अगले 48 घंटों में देश छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि रूस अब किसी भी दिन हमला कर सकता है। ब्रिटेन की यह चेतावनी अमेरिका के उस बयान के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार है। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की कल सलाह दी थी।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि रूस यूक्रेन पर किसी भी दिन बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की स्थिति में है और यह हवाई बमबारी से शुरू हो सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि अमरीका को यह नहीं पता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सिलसिले में अंतिम निर्णय लिया है या नहीं।

कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है। इनमें कनाडा, नीदरलैंड, लातविया, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

हालाँकि रूस ने सीमा के पास एक लाख से अधिक सैनिक तैनात करने के बावजूद यूक्रेन पर हमला करने से बार बार इंकार किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी देशों पर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन में संभावित हमले को रोकने की अंतिम कोशिश के तहत वे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोफ से आज बात करेंगे। फिजी में संवाददाता सम्‍मेलन में अमेरिका ब्लिंकन ने कहा कि अगर रूस वाकई इस संकट को कूटनीति और वार्ता के जरिए हल करना चाहता है तो अमरीका उसके लिए तैयार है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.