ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने विश्व के अन्य नेताओं से कोविड महामारी के बाद बेहतर विश्व व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है। ब्रिटेन के कॉर्नवाल में जी-7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोरिस जॉनसन के कहा कि 2008 के वित्तीय संकट की गलतियों से सबक लेना और असमानता की समस्या से निपटना आवश्यक है। शिखर बैठक के एजेंडे में कोविड वैक्सीन के वितरण पर भी विचार-विमर्श होना है। समुद्र तटीय रिसॉर्ट कार्बिस-बे में हुई बातचीत के बाद जी-7 समूह की नेता ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ की मेजबानी में आयोजित भोज में शामिल हुए।
फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के नेताओं के साथ अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी तीन दिन के इस बैठक में शामिल हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वजुला फोन डे लायन और यूरोपीय परिषद प्रमुख चार्ल्स मिशेल भी शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने मुख्य विचार-विमर्श की शुरूआत करते हुए कहा कि महामारी से उबरने के बाद वैश्विक रूप से सबके लिए समान व्यवस्था कायम करना और बेहतर स्थिति बहाल करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जी-7 समूह एकजुट होकर जलवायु परिवर्तन की समस्याओं का समाधान करते हुए स्वच्छ और हरित विश्व का लक्ष्य प्राप्त करने की ओर बढ़ सकता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment