Categories: News-Headlines

ब्रिटेन की अदालत ने भगोडे कारोबारी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया

ब्रिटेन की अदालत ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और उसके परिवार को उसके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया है। माल्‍या के लिए यह फैसला एक बड़ा झटका है। स्विस बैंक यूबीएस कथित तौर पर उसकी सम्‍पत्ति पर कब्‍जा करेगा।

अदालत का यह फैसला स्विस बैंक के बकाया 185 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड मामले में आया है। अदालत ने स्विस बैंक के रुख से सहमति जताई है कि माल्या को इस मामले में और समय देने से कोई फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। अदालत ने इस आदेश के खिलाफ अपील करने या अस्थायी रोक लगाने की अनुमति को भी खारिज कर दिया। यूबीएस अब अपने कर्ज की वसूली के लिए संपत्ति पर कब्जे की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.