Categories: News-Headlines

ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए ग्यारहवें दौर की वार्ता संपन्न हुई

ब्रिटेन और भारत के बीच 18 जुलाई 2023 को ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए ग्यारहवें दौर की वार्ता संपन्न हुई।

पिछले दौर की तरह यह दौर मिश्रित तरीके से आयोजित किया गया था – कई भारतीय अधिकारियों ने बातचीत के लिए लंदन का दौरा किया और अन्य लोगों ने इसमें वर्चुअल तरीके से भाग लिया।

भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 10-11 जुलाई 2023 को ब्रिटेन-भारत एफटीए वार्ता के ग्यारहवें दौर के हिस्से के रूप में ब्रिटेन का दौरा किया। उन्होंने व्यवसाय एवं व्यापार राज्य सचिव आरटी केमी बडेनोच एमपी, व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार राज्य मंत्री निगेल हडलस्टन एमपी से मुलाकात की, जहां उन्होंने एफटीए वार्ता पर प्रगति करने और ब्रिटेन तथा भारत के लिए व्यापक व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भारत सरकार के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भी इस दौर में ब्रिटेन की यात्रा की। उन्होंने ब्रिटेन के वरिष्ठ व्यापार अधिकारियों से मुलाकात की और ग्यारहवें दौर की वार्ता में हुई प्रगति का जायजा लिया।

42 अलग-अलग सत्रों में 9 नीतिगत क्षेत्रों में तकनीकी चर्चाएँ आयोजित की गईं। इन नीतिगत क्षेत्रों में विस्तृत प्रारूप संधि विषय वस्तुओं पर चर्चाएं शामिल थीं। आने वाले महीनों में बारहवें दौर की बातचीत नियत है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.