ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और विकासशील देशों की, स्वच्छ एवं सतत तरीके से विकास करने में मदद के लिए, भारत के साथ 8.2 करोड़ डॉलर से अधिक के प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के गठजोड़ की घोषणा करेंगी। ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ट्रस अपने समकक्ष एस जयशंकर और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए दो दिन की यात्रा पर शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचीं।
वह दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और विकासशील देशों की स्वच्छ और सतत तरीके से विकास करने में मदद के लिए भारत के साथ छह करोड़ पाउंड (8.2 करोड़ डॉलर) से अधिक के प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के गठजोड़ की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।
ट्रस और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच बातचीत के बाद एक नए रणनीतिक मंच ‘स्ट्रैटेजिक फ्यूचर्स फोरम’ की घोषणा की जाएगी, जो दोनों देशों में सरकार, व्यापार और शिक्षा जगत के प्रमुख लोगों को एक साथ लाएगा ताकि वे तकनीक एवं सुरक्षा जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में करीबी संबंध बनाने और दोनों देशों में तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लिए दीर्घकालीन रणनीतिक दृष्टि को आकार दे सकें।
ट्रस ने कहा, “मैं चाहती हूं कि ब्रिटेन और भारत प्रौद्योगिकी, निवेश, सुरक्षा एवं रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करें।”
वहीं यादव के साथ ट्रस की बैठक में जलवायु संबंधी लक्ष्यों पर ध्यान दिया जाएगा।
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment