Categories: News-Headlines

ब्राजील में राष्‍ट्रपति के आवास पर किये गए हमले के मामले में पन्‍द्रह सौ लोग हिरासत में

ब्राजील की राजधानी ब्राज‍ीलिया में राष्‍ट्रपति के सरकारी आवास और सुप्रीमकोर्ट पर पूर्व राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो के समर्थकों द्वारा किये गए हमले के मामले में लगभग पन्‍द्रह सौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार कल बारह सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन सौ लोग आठ जनवरी को हिरासत में लिये गए थे। न्‍याय मंत्री फ्लेवियो डिनो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को लाने वाली चालीस बसों को जब्‍त कर लिया गया है। कल सुबह ब्राजील में पर्व राष्‍ट्रपति वोल्‍सोनारो के समर्थकों के जमावडे को तितर-बितर करने के लिए बडी संख्‍या में सशस्‍त्र बलों को लगाया गया था। राष्‍ट्रपति लूला डी सिल्‍वा के शपथ लेने के एक सप्‍ताह बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। राष्‍ट्रपति ने इसे आतंकी गतिविधि बताते हुए आलोचना की और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.