Categories: News-Headlines

बैंक फिल्ट्रेशन का इस्तेमाल होने वाली सेंसर आधारित सिंचाई प्रणाली से पानी की बचत होती और किसान की आय बढ़ती है

गोवा के नवेलिम के पास साल नदी और कोर्तालिम में नौटा झील में स्थापित बैंक फिल्ट्रेशन तकनीक का उपयोग करके एक सेंसर-आधारित और वेब/मोबाइल ऐप के माध्यम से नियंत्रित सिंचाई प्रणाली से क्षेत्र में पानी की बर्बादी रूक गई है और किसानों के लिए दूर से ही सिंचाई की निगरानी करना भी आसान हो गया है।

पानी की मोटर शुरू करने वाले सेंसर द्वारा नमी का मान तभी प्रदान किया जाता है, जब पानी की वास्तविक आवश्यकता होती है और जब नमी का स्तर अधिकतम स्तर तक पहुंच जाता है तो इसे बंद कर देता है। यह प्रक्रिया पानी से अपरदन को रोकती है और पूरे खेत में मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखती है। इस प्रणाली ने विशेष रूप से दैनिक वेतन भोगी किसानों के लिए समय की बचत की है, जिससे उन्हें अपनी फसल को बाजार में बेचने की स्वतंत्रता और सहूनियत मिली है। इससेे उनके श्रमिक कार्य में कमी आई है और किसानों को आर्थिक रूप से भी मदद मिली है।

इस सिंचाई प्रणाली को मांग प्रेरित मिशन – जल प्रौद्योगिकी पहल के तहत ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टीईआरआई) यानी टेरी द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), गोवा के सहयोग से अमल में लाया गया था और इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार का समर्थन समर्थन मिला।

यह रिवर बैंक फिल्ट्रेशन (आरबीएफ) तकनीक के साथ-साथ सेंसर नियंत्रित सिंचाई प्रणाली के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ पानी प्रदान करता है, जो इस क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयोग है। आरबीएफ नदियों या झीलों के पास स्थित कुओं से पानी निकालकर काम करता है। जैसे-जैसे नदी का पानी नदी के तल के तलछट में प्रवेश करता है और गुजरता है, जैविक, भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाओं को परस्पर व्याप्त करके बैक्टीरिया और जहरीली धातुओं जैसे दूषित पदार्थों को दूर कर दिया जाता है।

ग्रिड क्षेत्रों के बाहर के किसानों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों (सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप) द्वारा संचालित, गोवा के नवेलिम मे साल नदी के पास और कोर्तालिम में नौटा झील के प्रदूषित पानी के उपचार के लिए किफायती आरबीएफ कुएं स्थापित किए गए हैं। बेहतर गुणवत्ता मानकों जैसे कि कम मैलापन और बैक्टीरिया लोड वाला पानी व्यवस्थित पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से आपूर्ति किए जाने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिली।

यह परियोजना छोटे जोत वाले कृषक समुदायों को शिक्षित करने के लिए स्थिरता का एक मॉडल प्रस्तुत करती है जो गोवा के लिए अनोखी है। आरबीएफ की तकनीक निलंबित कणों और रोगाणुओं को कम करने समेत बड़ी मात्रा में दूषित पदार्थों को हटाने का एक सस्ता साधन प्रदान करती है, और अनिवार्य रूप से किसान समुदाय को उनकी सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता का पानी प्रदान करती है।

एक प्रसार कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें संबंधित हितधारकों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और किसानों को स्थानीय स्वामित्व को सूचना और प्रौद्योगिकी सौंपी गई, और इस पहल ने भविष्य के विकास के लिए नए सहयोग के मार्ग खोले हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.