Categories: News-Headlines

बैंकॉक में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने 3 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते

बैंकॉक में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने 3 स्‍वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्‍य पदकों के साथ कुल 7 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्‍त किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारत ने कम्‍पाउंड स्‍पर्धा में 3 स्‍वर्ण सहित 5 पदक जीते।

महिलाओं के टीम मुकाबले में ज्‍योति सुरेखा वेनम, प्रणीत कौर और अदिति गोपीचन्‍द स्‍वामी ने चीनी ताइपे की टीम पर रोमांचक जीत दर्ज कर स्‍वर्ण पदक जीता। प्रणीत कौर ने महिलाओं की एकल स्‍पर्धा में भी अपनी हमवतन ज्‍योति सुरेखा वेनम को हरा कर स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

भारत ने दिन का दूसरा स्‍वर्ण पदक मिश्रित टीम स्‍पर्धा में जीता। अदिति गोपीचंद स्‍वामी और प्रियांश की जोड़ी ने फाइनल में थाईलैण्‍ड को हरा कर स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा किया।

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के बाद आज से बैंकॉक में एशियाई व्‍यक्तिगत ओलंपिक क्‍वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.