भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों में से आठ सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों पर कब्जा किया है। महाराष्ट्र में छह, कर्नाटक और राजस्थान में चार-चार तथा हरियाणा में दो सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कल सम्पन्न हुए थे।
हरियाणा और महाराष्ट्र में क्रॉस वोटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच आठ घंटे तक मतगणना रुकी रही।
महाराष्ट्र में मतगणना में सबसे अधिक देरी हुई। शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के सत्तारुढ गठबंधन ने छह सीटों में से तीन पर जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटें मिलीं। भाजपा के विजेताओं में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व राज्य मंत्री अनिल बोंडे और पार्टी के नेता धनंजय महादिक शामिल हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और शिवसेना के संजय राउत भी महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और भाजपा तथा इसकी सहयोगी जे.जे.पी. समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा की दो सीटों पर विजयी हुए हैं।
कर्नाटक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, अभिनेता और राजनेता जग्गेश और विधान परिषद सदस्य लहर सिंह सिरोया भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। बाकी एक सीट पर कांग्रेस के जयराम रमेश विजयी हुए हैं।
राजस्थान में कांग्रेस के रणदीप सिंह सूरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी तथा भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए राज्यसभा के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। पन्द्रह राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराए गए थे। इनमें से विभिन्न राज्यों में कई दलों के 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।
41 सीटों में से भाजपा को 14 सीटें मिली हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश से आठ, बिहार और मध्य प्रदेश से दो-दो तथा झारखण्ड और उत्तराखण्ड से एक-एक सीट मिली है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment