भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली एमसीडी की सभी सेवाएं मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान करने का वादा किया है। पार्टी ने शहर की झुग्गियों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फ्लैट देने का भी वादा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ आज दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि पार्टी फैक्ट्री लाइसेंस के साथ ही व्यापार और स्वास्थ्य लाइसेंस को खत्म कर देगी। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास, 2027 तक हर जोन में मल्टीलेवल पार्किंग, पांचवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल, महिलाओं द्वारा संचालित 50 अन्नपूर्णा रसोई घरों की स्थापना और अपशिष्ट से ऊर्जा रूपांतरण के माध्यम से कचरा प्रसंस्करण भी निकाय चुनावों के लिए भाजपा के घोषणा पत्र का हिस्सा हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment