Categories: News-Headlines

बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए दस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कोप्पल सीट से मंजुला अमरेश और गोविंदराज नगर से उमेश शेट्टी को मैदान में उतारा है। कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों में से भाजपा अब तक 222 प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर चुकी है। राज्‍य में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को एक ही चरण में वोट डाले जायेंगे। मतगणना 13 मई को होगी।

कर्नाटक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने विभिन्न वॉलेट और ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए गए लेन-देन की निगरानी शुरू कर दी है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि आयोग, बैंक खातों से बड़ी मात्रा में छोटी राशि के हस्तांतरण पर डेटा एकत्र करके इसका विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम, रिजर्व बैंक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और सभी ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म तथा मनी वॉलेट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.