भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेन्द्र पटेल आज लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी नगर में होगा।
गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में आज दोपहर 2 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 15 से अधिक मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में नए मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक 156 सीटें जीतकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की है। नव निर्वाचित विधायको ने विधायक दल के नेता के रूप में भूपेंद्र पटेल को चुना है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment