Categories: News-Headlines

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज हैदराबाद में होगी

भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज तेलंगाना के हैदराबाद में होगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिवसीय बैठक के सभी सत्रों में भाग लेंगे। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में 18 वर्ष बाद हो रही है।

बैठक से पहले भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल शाम महासचिवों के साथ बैठक की। पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज शाम होगी। कार्यकारिणी की बैठक में 340 प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सभी सत्रों में भाग लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक कल शाम तक चलेगी। प्रधानमंत्री कल शाम सिंकदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तेलंगाना के 35 हजार पोलिंग बूथों से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता भी विजय संकल्‍प रैली में उपस्थित रहेंगे। भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा तेलंगाना के निर्माण में भाजपा के योगदान को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इस बीच, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संपर्क अभियान के अंतर्गत 119 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More

6 minutes ago

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

2 hours ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.