Categories: News-Headlines

बिहार में JDU-BJP के नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ-ग्रहण आज, रिकॉर्ड 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम पटना के राजभवन में होगा। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल के नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। आठ अन्य मंत्रियों को भी नीतीश कुमार के साथ शपथ दिलाये जाने की संभावना है।

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू, भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस्तीफे के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में बने रहना उनकी पार्टी के हित में नहीं था।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने की आशा है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड 9वीं बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि शुरू में मंत्रिमंडल का आकार छोटा रहेगा और बाद में इसका विस्‍तार किया जाएगा।

नीतीश कुमार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्‍त है। इनमे 78 विधायक भारतीय जनता पार्टी के, 45 जनता दल युनाइटेड के और 4 हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के हैं। उन्‍हें एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्‍त है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.