बिहार में बागमती, बूढ़ी गंडक, कोसी और गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदियों का पानी दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज के नए इलाकों में भर गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित है और लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
समस्तीपुर में गंडक नदी पर बने रेल पुल पर पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के डाउन लाइन पर दस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। लंबी दूरी की गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। सीतामढ़ी-सूरसंड शिवहर-सीतामढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग उच्च पथ पर पानी आ जाने के कारण वाहनों का परिचालन बाधित है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। दरभंगा के हनुमान नगर और केवटी के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस बीच, राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है।
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment