निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय दल ने आज लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भागलपुर में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा मतदाता सूची पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास और उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच0 आर0 श्रीनिवास ने 15 जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान अगले वर्ष एक जनवरी को अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गयी। चुनाव आयोग के दल ने मतदाता सूची को त्रुटि मुक्त बनाने, दिवंगत हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान सभी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर बल दिया गया। आयोग के अधिकारियों ने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की लोकतंत्र और चुनाव में भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कदम उठाने को कहा । इसके लिए आयोग के दल ने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिये । बैठक में भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर मंडल के 15 जिलों के जिलाधिकारियों और सह निर्वाचन पदाधिकारियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल बिहार के दौरे पर है। इस दौरान दो चरणों में समीक्षा बैठक की जायेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment