बिहार के उत्तरी भागों में पिछले 24 घंटे से काफी बारिश हो रही है। राज्य के पश्चिमी चम्पारन जिले के लौरिया में 200 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अत्यधिक वर्षा को देखते हुए राज्य के पांच जिलों – पूर्वी और पश्चिमी चम्पारन, सारण, सीवान और गोपालगंज में रेड अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में पटना, गया, नवादा और बेगूसराय सहित दक्षिणी और पूर्वी भागों में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने बताया है कि वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है और पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। नेपाल के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण जल स्तर और बढ़ने की आशंका है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का परामर्श दिया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment