Categories: News-Headlines

बिहार उपचुनाव: बोचहां विधानसभा सीट पर राजद की जीत

बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को 35,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया।

राजद उम्मीदवार अमर पासवान को 82,116 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को सिर्फ 45,353 वोट मिले।

राजद उम्मीदवार के पिता मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर 2020 में मुसाफिर इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

वीआईपी करीब एक महीने पहले तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.