Categories: News-Headlines

बिजनेस-20 यानी बी-20 की पहली बैठक आज गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई

बिजनेस-20 यानी बी-20 की पहली बैठक आज गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्वनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत, टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन और अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया।

बी-20 की इस स्थापना बैठक का विषय रेज़- RAISE तय किया गया है जिसका विस्तारित रूप है दायित्‍वपूर्ण, गतिशील, नवाचारी, सतत और समान अवसरों पर आधारित व्यापार। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बैठक में उद्योगजगत की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श होगा जिसके आधार पर नीतिगत सिफारिशें तय की जाएंगी।

बी 20 का नेतृत्व टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन कर रहे हैं। इस बैठक के तहत, जलवायु परिवर्तन, स्थिर विकास, डिजिटल परिवर्तन और वित्तीय समावेषण सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सात टास्क फोर्स और दो कार्य समूहों का गठन किया गया है। बैठक में पहली बार अफ्रीका के लिए एक विशेष टास्क फोर्स की रचना की गई है। इस अवसर पर, भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने लचीली एवं समावेशी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने के जावश्यकता पर बल दिया और उद्योगो को हरित और डिजिटल पद्धति अपनाने के लिए अनुरोध किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.