Categories: News-Headlines

बायो-एशिया के 20वें संस्‍करण का तेलंगाना के हैदराबाद में उद्घाटन

एशिया का सबसे बड़ा जीव विज्ञान और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सम्‍मेलन ”बायो-एशिया” के 20वें संस्‍करण का आज तेलंगाना के हैदराबाद में उद्घाटन हुआ। इस वर्ष की थीम है- सहयोग की भावना का उत्‍सव मनाने और मानव समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बढ़ते कदम। सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के तारक रामाराव ने कहा कि कोविड-19 महामारी जैसी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए पूरा विश्‍व एकजुट हो गया था। इसने सहयोग के महत्‍व को सिद्ध कर दिया। उन्‍होंने कहा कि बायो एशिया ने देश में जीव विज्ञान उद्योग के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन दिवसीय इस सम्‍मेलन में सरकारी अधिकारी, व्‍यापारिक प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता और अन्‍य देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.