बांग्लादेश सरकार और विश्व बैंक के बीच एक करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर का वित्तीय समझौता हुआ है। इस समझौते के लक्ष्य बांग्लादेश में सिंचित खेती और मछली उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे जलवायु परिवर्तन से प्रभावित एक लाख 70 हजार गरीब लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज विश्व बैंक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
बाढ़ प्रबंधन, जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाकर जलवायु अनुकूल कृषि और जल प्रबंधन परियोजना से जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से निपटने में मदद मिलेगी। इससे एक लाख 30 हजार हेक्टेयर भूमि में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे फसलों के नुकसान में 60 प्रतिशत की कमी आएगी। बांग्लादेश और भूटान के लिए विश्व बैंक के कार्यवाहक निदेशक दानदन चेन ने बताया कि इस परियोजना से बांग्लादेश की खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे जलवायु से उत्पन्न कृषि कठिनाइयों से निपटने के लिए एक लाख किसानों को कृषि संबंधी प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्वदेशी फसलों के संरक्षण में मदद मिलेगी। शीतग्रह सुविधाओँ की स्थापना और स्थानीय बाज़ार प्रबंधन को बेहतर बनाकार धान की खेती और मछली तथा झींगा पालन को बढ़ावा मिलेगा।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment