Categories: News-Headlines

बांग्लादेश में भारत-बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरुआत

भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के भाग के रूप में, 05 जून से 16 जून 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “पूर्व सम्प्रति-X” का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास सम्प्रति दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग है, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग को मजबूती प्रदान करना और व्यापक बनाना है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करना और एक-दूसरे के सामरिक अभ्यास और परिचालन तकनीकों को समझना है। इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट का एक बटालियन कर रहा है और यह दल 4 जून 2022 को अभ्यास स्थल के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुआ।

संयुक्त सैन्य अभ्यास “पूर्व सम्प्रति-X” के दौरान, दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के अंतर्गत आतंकवाद, मानवीय सहायता और आपदा राहत और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के कई परिदृश्यों में अपनी विशेषज्ञता आपस में साझा करेंगी। अभ्यास कार्यक्रम का संचालन इस प्रकार से किया गया है कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी शुरूआत में एक-दूसरे की संगठनात्मक संरचना और सामरिक अभ्यास से परिचित हो सकें। जैसे-जैसे यह अभ्यास आगे बढ़ेगा, संयुक्त सामरिक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों दलों द्वारा संयुक्त युद्ध अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास एक फाइनल वैलिडेशन अभ्यास के साथ समाप्त होगा, जिसमें दोनों सेनाओं के सैनिक संयुक्त रूप से एक काल्पनिक वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास करेंगे।

सामरिक स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को आपस में साझा करने और एक-दूसरे के बारे में जानने अलावा, यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूती प्रदान करने का एक अवसर है। इस अभ्यास से दोनों देश की सेनाओं को एक-दूसरे के व्यापक अनुभव से लाभ प्राप्त होगा, जिससे इस क्षेत्र में और ज्यादा शांति और स्थिरता स्थापित करने में योगदान प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

16 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

18 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

20 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

20 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.