Categories: News-Headlines

बांग्लादेश में बाढ़ और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत

बांग्लादेश में कोक्स बाजार इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से 12 हजार से अधिक रोहिंग्या प्रभावित हुए हैं और 11 की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि मगलवार को बुलखाली और पलॉगखाली में छह लोगों की मौत हो गई। कल टेक्नाफ इलाके में पांच लोगों की मौत हो गई।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बताया कि सोमवार और बुधवार को तीन सौ मिलीमीटर वर्षा होने से बाढ और भूस्खलन के कारण दो हजार पांच सौ से अधिक आश्रयगृह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जुलाई माह की लगभग आधी वर्षा एक ही दिन में हो गई। ढाका सहित बांग्लादेश के कई इलाकों मे निरन्तर बारिश हो रही है और पूरे देश में मॉनसून सक्रिय है। शरणार्थी आयुक्त शाह रजवान हयात ने ए एफ पी को बताया कि बाढ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए आश्रयगृहों के दस हजार से अधिक रोहिंग्यों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। बांग्लादेश में इस समय लगभग दस लाख रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश कोक्स बाजार इलाके के 34 शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। 2017 में म्यांमा में सेना द्वारा सत्ता संभालने के बाद वे रखायन प्रान्त से भागकर आए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

56 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

1 hour ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.