बांग्लादेश में 12वें राष्ट्रीय चुनाव का मतदान समाप्त हो गया है। इस दौरान काफी कम वोट डाले गए। हिंसा की कुछ छिट-पुट घटनाओं को छोडकर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवाल ने बताया कि चुनाव में लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ। स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान 4 बजे समाप्त हुआ। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद देश भर में मतदान केन्द्रों पर मतगणना शुरू हो गई।
इस बीच निर्वाचन आयोग ने चटगांव- 16 निर्वाचन क्षेत्र के लिए बांग्लादेश अवामी लीग के प्रत्याशी मुस्ताफिजुर रहमान चौधरी की उम्मीदवारी रद्द कर दी। चौधरी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकाया था। शहरी इलाकों में कम मतदान हुआ बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में थोडे अधिक वोट डाले गए। इस बीच बांग्लादेश में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आठ उम्मदीवारों ने मतदान में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया।
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment