Categories: News-Headlines

बांग्‍लादेश के सेना प्रमुख जनरल एस एम शफीउद्दीन भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज ढाका से रवाना

बांग्‍लादेश के सेना प्रमुख जनरल एस एम शफीउद्दीन भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज ढाका से रवाना हो गए हैं। वे भारत के थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।

जनरल शफीउद्दीन चेन्‍नई में कैडिट अफसरों के पासिंग परेड की सलामी लेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे भारतीय सेना, नौ सेना और वायु सेना तथा थल सेना प्रमुख के साथ बैठकें करेंगे। वे रक्षा सचिव और विदेश सचिव से भी मुलाकात करेंगे।

जनरल शफीउद्दीन दोनों देशों के सशस्‍त्र बलों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी विचार-विमर्श करेंगे। वे भारतीय सेना के महत्‍वपूर्ण संस्‍थानों को भी देखने जाएंगे। बांग्‍लादेश के अंतर-सैन्‍य जनसंपर्क विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

बांग्‍लादेश सेना प्रमुख जनरल शफीउद्दीन 30 अप्रैल को स्‍वदेश वापस चले जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

12 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

12 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

12 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

12 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.