बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद तीन दिन की भारत यात्रा पर कल रात नई दिल्ली पहुंचे। वे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आये हैं। हसन महमूद भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मुलाकात और वार्ता करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक विषयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भावी कार्यक्रमों के लिए कार्यसूची तैयार की जाएगी।
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा था कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े उच्च महत्व और दोनों देशों के बीच प्राथमिकता को प्रदर्शित करती है। यह भी कहा गया है कि दोनों देश उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और सामान्य हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में हसन महमूद का पहला विदेशी दौरा है जो कि उनके देश में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद किया जा रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment