Categories: News-Headlines

बांग्लादेश आज स्वतंत्रता की 52वीं वर्षगांठ तथा राष्ट्रीय दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज स्वतंत्रता की 52वीं वर्षगांठ तथा राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। 26 मार्च 1971 की आधी रात को पाकिस्तान से अलग होकर नये राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। इस अवसर पर राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका के बाहरी इलाके सावर में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश की सेना, वायु सेना और नौसेना की एक टुकड़ी ने शहीदों को सलामी दी।

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेशमंत्री डॉक्टर ए के अब्दुल मोमेन को बधाई दी। एक ट्वीट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देश मित्रता के सुनहरे अध्याय में और पृष्ठ जोड़ने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधान मंत्री शेख हसीना ने अपने संदेश में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.