दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खा़ड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसके आज चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मंगलवार 22 मार्च को इस तूफान के उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और पूर्वी म्यांमा के तट से टकराने की संभावना है। निकोबार द्वीप समूह में कल से भारी वर्षा हो रही है और तेज़ हवा चल रही है। अगले दो-तीन दिनों तक तेज वर्षा होने और 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। समुद्र में लहरें उठ सकती हैं। इस बीच, कल पोर्ट ब्लेयर में हल्की वर्षा हुई।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एहतियात के तौर पर 22 मार्च तक सभी तरह की पर्यटन गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। नौवहन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई के लिए निर्धारित आज की जहाज सेवा भी रद्द कर दी गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए चौबीसो घंटे चलने वाला नियंत्रण-कक्ष स्थापित किया है। विभाग के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी घटना की जानकारी सीधे नियंत्रण-कक्ष को दें।
इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल – एन.डी.आर.एफ. की टीमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकाल रही हैं। तलाश और बचाव अभियान में सहायता के लिए उत्तरी और मध्य अंडमान जिले में कई टीमें बनाई गई हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment