दक्षिण- पूर्व बंगाल की खाडी पर बना चक्रवात असानी सघन होकर तेज चक्रवात में बदल गया है और उत्तरी आंध्रप्रदेश- ओडिसा तटों की ओर बढ गया है। आंध्रप्रदेश, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात के असर से इन राज्यों में कल से तेज वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात और सघन हो सकता है। लेकिन यह ओडिसा या आंध्रप्रदेश तटों से नहीं टकरायेगा। ओडिसा सरकार ने कहा कि इस जानकारी के बावजूद राज्य में चौकसी में कमी नहीं जायेगी।
पश्चिम बंगाल में चक्रवात असानी के कोलकाता तट से टकराने की संभावना नहीं है लेकिन इसके असर से तेज बारिश होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में कोलकाता नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी आवश्यक उपकरणो की व्यवस्था कर ली है। असानी चक्रवात के गुजरने के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा।
तेलंगाना के विभिन्न भागों में वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई स्थानों पर अगले तीन दिन तक हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं तेज होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती इलाकों में हवाओं की गति एक सौ पांच से एक सौ 15 किलोमीटर प्रति घंटा है जो तेज होकर एक सौ 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
केरल में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हो रही मूसलाधार वर्षा बृहस्पतिवार तक जारी रह सकती है। कई जगहों पर कल शाम से अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में चक्रवात असानी के असर से केरल में तेज़ हवाएं और बारिश जारी रहेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment