तमिलनाडु में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने, बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिम में बने चक्रवाती दबाव के असर से दक्षिणी जिलों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस चक्रवाती दबाव के पश्चिमी दिशा में आगे बढने की संभावना है जिसके असर से दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर रविवार तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कन्याकुमारी, तिरूनेल्वेल्ली, थुडुकुड्डी, रामनाथपुरम और पुद्दुकोट्टई जिलों में इस महीने की 19 तारीख तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। कुड्डलोर, नागापत्तनम, और तंजावुर सहित कई तटवर्ती और भीतरी जिलों में भी कुछ स्थानों पर काफी तेज बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment