फ्रांस में जारी हिंसा और अशांति के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद जारी बयान में इमैनुएल मैक्रों ने कथित पुलिस कार्रवाई में मारे गए किशोर नाहेल की मौत की कडी निंदा करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य और अनुचित है।
इस बीच, इमैनुएल मैक्रों ने हिंसा रोकने के लिए कई उपायों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अधिक पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को दंगों से दूर रखने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने बच्चों को हिंसा के लिए उकसाया है।
फ्रांस के आतंरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि रात भर से जारी धरपकड के दौरान अब तक 875 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। मंत्रालय के अनुसार एक हजार नौ सौ गाडियों और पांच सौ सार्वजनिक इमारतों में आग लगा दी गई। पूरे देश में पुलिस और दंगाइयों के बीच झड़पें जारी हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment