फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं। फ्रांस में भारत के UPI के उपयोग को लेकर भी समझौता हो गया है। आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत आइफिल टावर से की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है कल फ्रांस का नेशनल डे है मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपको अब भारत में निवेश के लिए भी पूरे उत्साह के साथ आगे आना होगा। भारत अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उससे जुड़ी संभावनाओं को भारत में एक्सप्लोर करें। आप भारत में निवेश जरूर करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के अलग-अलग कोनों में लगभग 100 भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा है। इससे बड़ा गर्व क्या हो सकता है कि दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा भारत की भाषा है, भारतीयों की भाषा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यूएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 10-15 साल के अंदर ही भारत ने लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये पूरे युरोप की आबादी से भी ज्यादा है, ये पूरे अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही ही है। कुछ ही पलों बाद भारत के श्री हरिकोटा से ये ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने PM नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment