Categories: News-Headlines

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैथरीन कोलोना ने प्रधानमंत्री को फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों की ओर से मैत्री और सहयोग का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति के साथ पेरिस और जर्मनी में हाल में हुई मुलाकात को याद किया और उनका भारत में स्‍वागत करने की इच्‍छा जताई।

भारत और फ्रांस हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय विकास सहयोग स्थापित करने पर सहमत

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और फ्रांस हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय विकास सहयोग स्थापित करने पर सहमत हो गए हैं।

डॉक्‍टर जयशंकर ने फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के साथ आज नई दिल्‍ली में बैठक के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सहयोग विशेष रूप से अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क के तहत विकास परियोजनाओं को सुगम बनाने में मदद करेगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय सहयोग भारतीय नवोन्मेषकों और स्टार्टअप के लिये एक मंच प्रदान करेगा और दूसरे देशों की जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार बनेगा। उन्‍होंने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन के तहत भारत और फ्रांस ने मिलकर भूटान, पापुआ, न्‍यू गिनी और सेनेगल में परियोजनाएं शुरू की हैं।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि फ्रांस यूरोपीय संघ का एक प्रमुख सदस्‍य है। इसे ध्‍यान में रखते हुए फ्रांस और भारत ने यूरोपीय संघ के साथ व्‍यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतकों को बढावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्‍होंने इस संबंध में पहले दौर की वार्ता का भी स्‍वागत किया।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

11 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

15 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.