उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि कोई भी देश अलग-थलग रहकर प्रगति नहीं कर सकता और हमें वैश्विक विकास, शांति और सद्भाव के लिए मिलकर काम करना होगा। जलवायु परिवर्तन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, इससे हमें यह एहसास हुआ है कि दुनिया एक है और मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामूहिक रूप से मुकाबला करना होगा।
उपराष्ट्रपति ने आज उपराष्ट्रपति निवास में फ्रांस इंडिया फाउंडेशन से आए यंग लीडर्स के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान ये टिप्पणियां कीं।
दुनिया के अब एक गांव बनने की बात को रेखांकित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भारत की सभ्यतागत लोकाचार ने हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के विचार को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के इस कथन कि ‘युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि “हमें एक ऐसी दुनिया बनानी होगी जहां सहभागिता और सहयोग की खासी अहमियत हो।”
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एक सदस्य के रूप में पेरिस में अपने दिनों को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “मैं फ्रांसीसी संस्कृति, अनुशासन और फ्रांसीसी चरित्र की ताकत को बहुत महत्व देता हूं।”
हाल के वर्षों में भारत सरकार की विभिन्न सकारात्मक नीतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया गया है जिसमें हर युवा पुरुष या महिला अपनी क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने में सक्षम है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत ने आधुनिकता की दिशा में अभूतपूर्व रूप से एक बड़ा कदम उठाया है और एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
संवाद के दौरान, उपराष्ट्रपति ने दोनों देशों के यंग लीडर्स से मानवता के समग्र लाभ के उद्देश्य से सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनाइन के साथ-साथ उपराष्ट्रपति सचिवालय और एमईए के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment