Categories: News-Headlines

फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विश्‍व कप में कल अर्जेंटिना, पोलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया ने प्री-क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अपने अंतिम ग्रुप मैच में अर्जेंटिना ने पोलैंड को 2-0 से और मैक्सिको ने सऊदी अरब पर 2-1 से हराया। जीत के बावजूद मैक्सिको नॉक-आउट में नहीं पहुंच सका। ग्रुप-सी में अर्जेंटिना ने छह अंकों के साथ शीर्ष स्‍थान हासिल किया। पोलैंड और मैक्सिको के एक समान चार अंक रहे, लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर पोलैंड ने दूसरे स्‍थान पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले, ग्रुप-डी में ऑस्‍ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-0 से हराकर पहली बार नॉक आउट में प्रवेश किया। एक अन्‍य मैच में ट्यूनीशिया ने उलट-फेर में मौजूदा चैम्पियन फ्रांस को 1-0 से हरा दिया। ट्यूनीशिया को इस जीत का कोई फायदा नहीं मिला। वो अपने ग्रुप में तीसरे स्‍थान पर रहा। फ्रांस की टीम पहले ही अंतिम 16 में जगह बना चुकी हैं।

विश्‍व कप में आज रात साढे आठ बजे ग्रुप-एफ में क्रोएशिया का मुकाबला बैल्जियम से और कनाड़ा का मोरोक्‍को से होगा। देर रात साढ़े बारह बजे ग्रुप-ई में जापान का मुकाबला स्‍पेन से और कोस्‍टा रिका का जर्मनी से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.